• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीदेवी की ‘ऑनस्क्रीन बहन’ का कैंसर से निधन

English Vinglish actor Sujata Kumar dies after battling cancer - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बहन की भूमिका निभाने के लिए याद की जाने वाली अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। उनकी बहन अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने यह जानकारी दी।

सुचित्रा ने ट्वीट कर कहा कि सुजाता रविवार रात कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह गईं।

उन्होंने लिखा, "हमारी चहेती सुजाता कुमार का निधन हो गया है। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर वह एक बेहतरीन जगह चली गई हैं। उन्होंने हमसे एक घंटे पहले रात 11.26 को विदा ली। जिंदगी दोबारा पहले जैसी नहीं हो सकती।"

इससे पहले सुचित्रा ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों और दोस्तों से सुजाता के ठीक होने की प्रार्थना करने का आग्रह किया था।

सुजाता फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के अलावा 'रांझणा', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गोरी तेरे प्यार में' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-English Vinglish actor Sujata Kumar dies after battling cancer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: english vinglish, actor sujata kumar, cancer, english vinglish actor sujata kumar dies, shree devi, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved