दुबई। दुबई पर्यटन के प्रचार अभियान के समाप्त होने पर सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि जब एक कहानी समाप्त होती है, तब दूसरी कहानी की शुरुआत होती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
53 वर्षीय सुपरस्टार वीडियो की एक श्रंखला में दिखाई दिए थे, जो कि दुबई पर्यटन के बीमाईगेस्ट प्रचार अभियान का एक हिस्सा थी।
शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने दुबई में छिपे तीन सिक्कों को ढूंढने के अपने सफर को दर्शाया है।
उन्होंने वीडियो को शीर्षक दिया, ‘‘एक कहानी की समाप्ति दूसरी की शुरुआत है। मुझे मेरे दुबई में अगले रोमांचक सफर पर जाने के लिए किसने आमंत्रित किया? देखिए अब पूरी श्रंखला। बी माई गेस्ट। दुबई आएं।’’
बीमाईगेस्ट प्रचार अभियान सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों पर फिल्माई गई एक श्रृंखला है, जिसमें दुबई के प्रसिद्ध स्थलों और जगहों को दिखाया गया है।
(आईएएनएस)
'देवा' सेट से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना ब्लैक एंड व्हाइट लुक
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
Daily Horoscope