• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आदिवि शेष-स्टारर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे इमरान हाशमी

Emraan Hashmi will be seen in Adivi Shesh-starrer Goodachari 2 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। टाइगर 3 में एक खतरनाक भूमिका निभाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी आगामी जासूसी एक्शन थ्रिलर 'गुडाचारी 2' में नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी पैन-इंडिया फिल्म में आदिवि शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इमरान को समानांतर लीड के रूप में देखा जाएगा, चर्चा है कि वह इसमें नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे हैं। फिल्म के निर्माता इस सहयोग को लेकर बेहद आशावादी हैं। उन्‍हेें लगता है कि इससे फिल्‍म में एक राष्ट्रव्यापी अपील जुड़ जाएगी। आदिवि ने इस फिल्‍म के प्रीक्वल 'गुडाचारी' में अभिनय किया। यह फिल्‍म ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी। अब, जैसे-जैसे सीक्वल सामने आ रहा है, एक प्रमुख बॉलीवुड अभिनेता और एक साउथ स्टार का सहयोग इसमें एक रोमांचक आयाम जोड़ता नजर आ रहा है।
सीक्वल का लक्ष्य पहले भाग की सफलता को आगे बढ़ाना और 'गुडाचारी' फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित 2018 की तेलुगू फिल्म 'गुडाचारी' में शोभिता धूलिपाला, जगपति बाबू और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इस बार इसमें इमरान के साथ नसीरुद्दीन शाह, विजय राज समेत अन्य लोग इसमें नजर आएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emraan Hashmi will be seen in Adivi Shesh-starrer Goodachari 2
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: emraan hashmi will be seen in adivi shesh-starrer goodachari 2, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved