• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'एक विलेन रिटर्न्‍स' अगले साल 11 फरवरी को होगी रिलीज

Ek Villain Returns to release on Feb 11 next year - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'एक विलेन' की दूसरी किश्त अगले साल 11 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इस खबर की पुष्टि निर्देशक सूरी समेत फिल्म की कास्ट जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने की है। जॉन और अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "इस कहानी का हीरो, खलनायक है! हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।"

वहीं तारा सुतारिया और दिशा पटानी ने भी एक जैसी पोस्ट की और लिखा, "आपको शिकायत का मौका नहीं देंगे. हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।"

निर्देशक सूरी ने लिखा, "हीरो की कहानी सब जानते हैं . पर विलेन की? हैशटैग एक विलेन रिटर्न्‍स, 11 फरवरी, 2022।"

बता दें कि 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' एक एक्शन थ्रिलर और एक दुखद प्रेम कहानी थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने अहम रोल निभाए थे। फिल्म हिट रही थी और इसका म्यूजिक भी जमकर पसंद किया गया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ek Villain Returns to release on Feb 11 next year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ek villain returns to release on feb 11 next year, ek villain returns, ek villain, mohit suri, february 11, john abraham, arjun kapoor, disha patani, tara sutaria, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved