• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘डंकी’ स्टार विक्की कौशल ने जिम में लगाई 'आग'

Dunky star Vicky Kaushal set the gym on fire - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री के नेचुरल स्टार विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की, जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक रील शेयर किया, जिसमें वह पुल अप करते हुए नजर आ रहे हैं। क्लिप में अभिनेता काले स्वेटपैंट और बेसबॉल कैप के साथ सफेद स्लीवलेस टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। फ्रेम में आते ही अभिनेता 10 से ज्यादा पुल अप करते हैं और फिर चले जाते हैं। बैकग्राउंड में करण औजला का गाना ‘फायर’ बज रहा है। शेयर किए गए विक्की कौशल के वीडियो को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की की झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। ‘डंकी’ स्टार के पास ‘छावा’, ‘महावतार’ जैसी फिल्में हैं। अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर प्रशंसकों को फिल्म के बारे में जानकारी दी थी। पोस्टर में अभिनेता दोनों हाथों में तलवार लिए दुश्मनों की सेना से अकेले लड़ते हुए योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘छावा’ में अभिनेता भारतीय योद्धा- छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म संभाजी के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। उनका किरदार संभाजी महाराज की पत्नी यशुबाई भोसले का है।
फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। इसके अलावा अभिनेता अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'महावतार' में चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनका दमदार अंदाज दिखा।
पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा “दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत कर दिया है! अमर कौशिक द्वारा निर्देशित महावतार में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में हैं। फिल्म क्रिसमस पर साल 2026 में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dunky star Vicky Kaushal set the gym on fire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dunky, vicky kaushal, gym, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved