• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ड्रीम गर्ल-2 को भी मिला जंप, मंडे को असली टेस्ट

Dream Girl-2 also got a jump, real test on Monday - Bollywood News in Hindi

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' सनी देओल की सुनामी के बीच, शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई की और 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर खाता खोला। शनिवार को फिल्म ने 40% से ज्यादा का जंप लिया और 14 करोड़ रुपये कमा डाले। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने पहले दो दिन थिएटर्स में सॉलिड कमाई की। संडे को इस फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से जंप आया। लेकिन तीन हफ्ते पुरानी 'गदर 2' का लगातार थिएटर्स में टिके रहना इसके लिए भी एक स्पीड ब्रेकर बना हुआ है। रविवार को आयुष्मान की फिल्म की कमाई एक बार फिर से बढ़ने की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ भी। तीसरे दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ी तो जरूर है, लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि 'गदर 2' जैसी विशाल फिल्म थिएटर्स में मौजूद होने से 'ड्रीम गर्ल 2' को तगड़ी टक्कर मिल रही है। सनी की सुनामी के बीच भी आयुष्मान की फिल्म ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर डाला है। आयुष्मान के करियर का सबसे बड़ा कलेक्शन 2019 में 'ड्रीम गर्ल' से आया था, जिसने पहले 3 दिन में 44 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की थी। इसी साल आई उनकी दूसरी फिल्म 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन भी 44 करोड़ के बहुत करीब था। अब 40 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन के साथ, 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान के करियर का तीसरे सबसे बड़ा वीकेंड लेकर आई है। 'ड्रीम गर्ल 2' को मिले जुले रिव्यू मिले है, लेकिन आयुष्मान का काम और फिल्म की कॉमेडी जनता को पसंद आ रही है। उम्मीद से ठंडी एडवांस बुकिंग के बावजूद सिर्फ जनता के साथ ने आयुष्मान की फिल्म को सॉलिड वीकेंड कलेक्शन दिलाया है। लेकिन सोमवार को फिल्म का असली टेस्ट होना है। अगर मंडे से शुरू हो रहे कामकाजी दिनों में 'ड्रीम गर्ल 2' अच्छी कमाई करती रही, तो 7 सितंबर को शाहरुख की 'जवान' आने से पहले इसके पास हिट होने का पूरा चांस होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dream Girl-2 also got a jump, real test on Monday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dream girl-2 also got a jump, real test on monday, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved