• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

म्यूजिक वीडियो स्टार के तौर पर डेब्यू करने को तैयार डोनल बिष्ट

Donal Bisht all set to debut as music video star - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'एक दीवाना था' की अभिनेत्री डोनल बिष्ट म्यूजिक वीडियो में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गाने का शीर्षक 'बेपता' है, इसे अभिजीत वघानी ने आवाज दी है। आखिरी बार शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में नजर आई अभिनेत्री ने कहा, "'बेपता' 20 फरवरी को रिलीज हो रही है और मैं बहुत उत्साहित हूं। यह म्यूजिक वीडियो में मेरा डेब्यू होगा। यह रोमांटिक गाना है।"

'बेपता' के बारे में बात करते हुए डोनल ने कहा, "यह गाना प्रेम के बारे में है। 'बेपता', उम्र, जाति, रंग या क्षेत्र से परे प्रेम की पवित्रता और वास्तविकता के बारे में है। इसमें मैंने एक पहाड़ी लड़की की भूमिका निभाई है, जबकि लड़का मैदानी क्षेत्र से है। अभिजीत वघानी गायक होने के साथ ही वीडियो में मेरे विपरीत अभिनेता भी हैं। वह जितने बेहतरीन गायक हैं, उतने ही शानदार अभिनेता और प्यारे इंसान भी हैं।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Donal Bisht all set to debut as music video star
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: donal bisht, music video, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved