• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज

Divyendu Sharma reveals secrets about changing his name spelling and social media accounts on Double Date. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता दिव्येंदु शर्मा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेबी के शो 'डबल डेट' में गए थे। इस शो में उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदलने की वजह और एनर्जी को बैलेंस करने में अपने विश्वास के बारे में भी बताया। शो में बातचीत के दौरान अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला क्यों किया और वे अपने आसपास की एनर्जी के साथ तालमेल बिठाने में कितना यकीन रखते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला कि ये मेरा नाम है और और मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में रहना है। तो अगर कोई चीज मुझे एनर्जी के साथ तालमेल में लाएगी, तो मैं उसकी बात मानूंगा।" दिव्येंदु शर्मा से अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पूछा कि सोशल मीडिया और ईमेल आईडी पर अपने नाम की स्पेलिंग क्यों बदली?
दिव्येंदु शर्मा ने बताया कि जब वे फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे थे, तब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने उनका इंटाग्राम अकाउंट बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्यार का पंचनामा और चश्मे बद्दूर के दौरान वह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थे और न ही कोई इंस्टाग्राम आईडी थी।
एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट के बारे में एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि मेरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अनुपम खेर ने बनाया था। हमने साथ में फिल्म '21 तोपों की सलामी' शूट की थी। उसी दौरान उन्होंने मेरा अकाउंट बनाया था।"
दिव्येंदु शर्मा की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में 'मुन्ना भैया' के अपने आइकॉनिक किरदार से दमदार वापसी की है, जिसे 4 सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।
फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता और बदले के पुराने समीकरणों के साथ-साथ एक नए अध्याय को बड़े पर्दे पर पेश करती है। इसमें मुन्ना भैया का पुराना पागलपन और स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Divyendu Sharma reveals secrets about changing his name spelling and social media accounts on Double Date.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divyendu sharma, divyendu sharma latest news, divyendu sharma name spelling, divyendu sharma social media, divyendu sharma instagram, divyendu sharma twitter account, divyendu sharma double date, double date neha dhupia angad bedi, neha dhupia double date show, divyendu sharma interview, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved