• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमिर खान की तारीफ में बोले निर्देशक आर. एस. प्रसन्ना, आप एक लत की तरह हैं

Director R.S. Prasanna praises Aamir Khan - Bollywood News in Hindi

मुंबई,। आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म "सितारे जमीन पर" की रिलीज को एक साल पूरा हो गया। शनिवार को फिल्म के डायरेक्टर आर. एस. प्रसन्ना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान की जमकर तारीफ की। प्रसन्ना ने उन्हें एक शानदार एक्टर और पूरा सपोर्ट सिस्टम बताया। आर. एस. प्रसन्ना ने कहा कि आमिर के साथ काम करना निश्चित रूप से फायदेमंद है। निर्देशक ने अपने आधिकारिक हैंडल पर ‘आमिर खान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, सबसे प्रतिभाशाली और स्नेही स्टार, अभिनेता, निर्माता और सपोर्ट सिस्टम के साथ 5 साल की एक असाधारण यात्रा। हर चीज के लिए धन्यवाद सर। आप सच में एक लत की तरह हैं।"
आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी "सितारे जमीन पर" की कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर और अपर्णा पुरोहित द्वारा बनाई गई यह फिल्म आमिर की 2007 की फिल्म "तारे जमीन पर" की अगली कड़ी जैसी है। यह 2018 की स्पैनिश फिल्म "चैंपियंस" का आधिकारिक रीमेक है।
सितारे जमीन पर" एक सस्पेंड किए गए बास्केटबॉल कोच गुलशन अरोड़ा (आमिर खान) की कहानी है। उन्हें सजा के तौर पर दिव्यांग खिलाड़ियों की एक टीम को टूर्नामेंट के लिए तैयार करने में मदद करके कम्युनिटी सर्विस करने के लिए कहा जाता है।
फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। इसमें दस नए कलाकार अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर भी शामिल हैं।
इस ड्रामा की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर जी. श्रीनिवास रेड्डी, एडिटर के तौर पर चारु श्री रॉय और कंपोजर के तौर पर शंकर-एहसान-लॉय शामिल हैं।
आमिर खान की निजी जिंदगी की बात करें तो खबर है कि वे जल्द ही अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 5 जुलाई को घर पर एक सादे रजिस्टर्ड समारोह में परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Director R.S. Prasanna praises Aamir Khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: director rs prasanna, aamir khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved