• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैरी कॉम' के निर्देशक ओमंग कुमार ने बाल कलाकार के रूप में की थी शुरुआत

Did you know Mary Kom director Omung Kumar was a child actor! - Bollywood News in Hindi

मुंबई। आर्ट डायरेक्टर से फिल्मकार बने ओमंग कुमार बी. ने साल 2014 में आई फिल्म 'मैरी कॉम' का निर्देशन कर काफी प्रसिद्धि बटोरी थी और तब से उन्होंने कुछ ही फिल्में की हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने सत्तर के दशक में बाल कलाकार के रूप में शोबिज में शुरुआत की थी। वह फिल्म साल 1979 में आई थी, जिसका नाम था, 'गुरु हो जाओ शुरू'। यह फिल्म एक्शन कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमें अशोक कुमार, महेंद्र संधु, प्रेमा नारायण, देब मुखर्जी और रणजीत थे। शिव कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म के बारे में ओमंग ने सोशल मीडिया पर लिखा, "'गुरु हो जाओ शुरू', साल 1979 में आई फिल्म, बाल कलाकार के रूप में मैंने बहुत मजे किए थे..हे भगवान, मैं कितना छोटा था, और हां मुझे वह बारिश का ²श्य याद है.. और मेरे बाल .. वाह।" फिल्म में ओमंग ने हीरो महेंद्र संधू के बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Did you know Mary Kom director Omung Kumar was a child actor!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mary kom director omung kumar child actor, omung kumar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved