• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्या आप जानते हैं कि कुब्रा सैत ने किया था सुसाइड प्रिवेंशन कोर्स? आत्महत्या रोकथाम माह में अभिनेत्री ने साझा किया खास संदेश

Did you know Kubbra Sait took a suicide prevention course? The actress shares a special message during Suicide Prevention Month. - Bollywood News in Hindi

कुब्रा सैत, उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं, जो अक्सर लोगों के बीच जुड़ाव और एक-दूसरे का साथ देने की अहमियत पर बात करती रहती हैं। फिलहाल सितंबर माह में मनाए जानेवाले सुसाइड प्रिवेंशन माह के मौके पर उन्होंने एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जो काफी व्यक्तिगत और प्रेरणादायक है। हाल ही में कुब्रा ने बताया कि उन्होंने कोविड महामारी के दौरान सुसाइड प्रिवेंशन का कोर्स किया था। इसके पीछे उनकी सोच थी कि अगर कभी कोई व्यक्ति मदद के लिए उनसे संपर्क करे, तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि उसकी मदद कैसे की जाए। कुब्रा ने बताया कि वह अक्सर अनजान लोगों को देखकर मुस्कुरा देती हैं। कई लोग मुस्कुराकर जवाब देते हैं, जबकि कुछ हैरानी से देखते हैं। उनके अनुसार, ऐसे छोटे-छोटे पल हमें यह याद दिलाते हैं कि हम सभी किसी न किसी तरह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ कुब्रा का यह भी मानना है कि जिंदगी की हर मुश्किल अकेले उठाने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे का हालचाल पूछना, मदद के लिए आगे आना और साथ खड़े रहना किसी के जीवन में बड़ा फर्क ला सकता है। महामारी के समय को याद करते हुए कुब्रा ने कहा, “मैंने सुसाइड प्रिवेंशन का कोर्स किया, क्योंकि अगर कोई मुझे फोन करता और मुझे यह नहीं पता होता कि उसकी मदद कैसे करनी है, तो मुझे अच्छा नहीं लगता।”
गौरतलब है कि सितंबर को दुनिया भर में सुसाइड प्रिवेंशन मंथ यानी आत्महत्या रोकथाम माह के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर कुब्रा लोगों को खुद का और अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखने की याद दिला रही हैं। उनका कहना है कि कभी-कभी किसी का हाल पूछ लेना या उसके लिए मौजूद रहना भी बहुत मायने रखता है। वे यह भी कहती हैं कि सेल्फ-केयर हमेशा बड़ी चीज़ नहीं होती। कभी-कभी बाहर टहलना, थोड़ा व्यायाम करना या अपनी पसंद की कोई चीज़ करना भी आपको बेहतर महसूस करा सकता है।
अपने इस संदेश के जरिए कुब्रा सैत ने दया, अपनेपन और एक-दूसरे की मदद करने की भावना को बढ़ावा दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर बातचीत लगातार जारी रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Did you know Kubbra Sait took a suicide prevention course? The actress shares a special message during Suicide Prevention Month.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kubbra sait, suicide prevention course, suicide, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved