• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 की लड़ाई में मुंबई पुलिस के समर्थन में आगे आईं डायना

Diana Penty extends support to Mumbai Police in their COVID-19 war - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री डायना पेंटी मुंबई पुलिस के समर्थन और उनकी सहायता करने के लिए द खाकी प्रोजेक्ट नामक एक पहल के साथ आगे आई हैं। अभिनेत्री ने कहा, "खाकी प्रोजेक्ट के साथ हम मुंबई पुलिस को अपनी सहायता और समर्थन देना चाहते हैं, जो लॉकडाउन के दौरान हमें सुरक्षित रखने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अथक परिश्रम करते रहे हैं। कोविड-19 महामारी की लड़ाई में ये पहली श्रेणी में रहे हैं और वे जो कुछ भी करते आए हैं उनके लिए उन्हें शुक्रिया कहने का यह एक छोटा सा तरीका है।"

अभिनेत्री ने हैंड सैनिटाइजर और सेफ्टी आईवियर जैसी जरूरत की चीजों के साथ मुंबई पुलिस की ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

वह कहती हैं, "सलाम बॉम्बे फाउंडेशन के सहयोग से हमने शहर भर के पुलिस स्टेशनों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। हमने उनसे पूछा कि हम किस तरह से उनकी मदद कर सकते हैं। हमने सोचा कि उन्हें किन चीजों की जरूरत है इस बारे में उनसे ही पूछना सबसे बेहतर होगा।"

इस मुश्किल घड़ी में पुलिस की मदद कर डायना को काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

उन्होंने कहा, "मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को काफी सुचारू रूप से सुनिश्चित कराया है और अपनी जिम्मेदारी से परे जाकर मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की है। हम उम्मीद करते हैं कि एक छोटे से ही पैमाने पर सही, लेकिन हम उनके लिए कुछ कर पाए हैं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diana Penty extends support to Mumbai Police in their COVID-19 war
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diana penty, support, mumbai police, covid-19, khaki project, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved