• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'धुरंधर 2' लीक केस: महाराष्ट्र साइबर पुलिस में एफआईआर, टेलीग्राम पर बेची जा रही थी फिल्म

Dhurandhar 2 Leak Case: FIR Filed with Maharashtra Cyber ​​Police; Film Being Sold on Telegram - Bollywood News in Hindi

नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। फिल्म को अवैध रूप से टेलीग्राम पर शेयर करने और पैसे लेकर बेचने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ था, जिसमें फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की कॉपी डिमांड पर भेजी जाती थी। ग्रुप एडमिन इच्छुक लोगों से 50 रुपए तक वसूलकर फिल्म की लिंक या फाइल भेज रहे थे। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था। महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब इन टेलीग्राम ग्रुप्स को चलाने वालों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी व्यक्तियों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि फिल्म पाइरेसी न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, और कलाकारों को भी काफी नुकसान होता है। पाइरेसी के कारण फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर सीधा असर पड़ता है और मेहनत से बनी फिल्म का असली मूल्य नहीं मिल पाता। 'धुरंधर द रिवेंज' एक बड़ी बजट वाली फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को अवैध रूप से शेयर किए जाने पर फिल्म प्रोडक्शन टीम ने महाराष्ट्र साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पाइरेसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
पुलिस की टीम टेलीग्राम ग्रुप एडमिन्स और फिल्म लीक करने वाले अन्य लोगों की डिजिटल फुटप्रिंट्स का पता लगा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhurandhar 2 Leak Case: FIR Filed with Maharashtra Cyber ​​Police; Film Being Sold on Telegram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhurandhar the revenge, aditya dhar, film leak, maharashtra cyber police, telegram piracy, copyright act section 51, movie piracy, cyber crime india, bollywood news, film leak case, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved