• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धर्मेंद्र की हेल्थ की बेटे सनी देओल की टीम ने दी अपडेट, कहा- अभिनेता के लिए दुआ करें

Dharmendra son Sunny Deol  team gave an update on his health, saying, Pray for the actor. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र एक बार फिर अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं में हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें निगरानी में रखा। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच, अभिनेता सनी देओल की टीम ने मीडिया को एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिससे फैंस को कुछ राहत मिली है। बयान में कहा गया है, "धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे की टिप्पणियां और अपडेट मिलने पर साझा किए जाएंगे। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।"
इस बयान के आने के बाद उन तमाम अफवाहों पर भी विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं जारी हैं। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें लगातार कमजोरी और सांस की परेशानी हो रही थी।
बीते दिनों उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी गंभीर बताई गई। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से एक हैं, जिनकी लोकप्रियता समय के साथ और भी बढ़ी है। उन्हें 'शोले', 'चुपके चुपके', 'प्रतिज्ञा', और 'धर्म वीर' जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अलग पहचान दिलाई।
धर्मेंद्र ने न सिर्फ एक्शन बल्कि रोमांस और कॉमेडी में भी अपनी खास छाप छोड़ी। हाल की फिल्मों की बात करें तो, धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (2023) में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय और शबाना आज़मी के साथ उनके सीन ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके अलावा, वे जल्द ही 'इक्कीस' और 'अपने 2' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dharmendra son Sunny Deol team gave an update on his health, saying, Pray for the actor.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, veteran actor dharmendra, hindi cinema he-man, health suddenly deteriorated, admitted to breach candy hospital, difficulty breathing, under observation, health concern, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved