• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'

Dhanush shares a special family photo; says, My blessings - Bollywood News in Hindi

मुंबई । साउथ सुपरस्टार धनुष ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां और दोनों बहनों के साथ एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की। अभिनेता ने अपनी जिंदगी की इन तीन सबसे खास महिलाओं को "मेरे आशीर्वाद" बताया। धनुष ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अपनी मां और बहनों के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिया। फोटो में उनकी मां और बहनें सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं, जबकि धनुष अपनी मां के पैरों के पास फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ धनुष ने कैप्शन में लिखा, "मेरा आशीर्वाद", साथ ही लाल और सफेद दिल वाले कई इमोजी भी साझा किए।
इस बीच, धनुष के पिता और निर्देशक-अभिनेता कस्तूरी राजा ने हाल ही में खुलासा किया था कि धनुष अपनी इच्छा से फिल्मी दुनिया में नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआती पांच-छह फिल्मों तक धनुष लगातार फिल्मों से बाहर निकलने की बात करते थे।
फिल्म 'लव ओह लव' के प्री-रिलीज इवेंट में कस्तूरी राजा ने कहा था कि उनके परिवार में तीन निर्देशकों में केवल बड़े बेटे सेल्वराघवन ही अपनी मर्जी से सिनेमा में आए। उन्होंने बताया कि जब वह 'थुल्लुवाधो इलामई' बना रहे थे, तब शूटिंग के दौरान धनुष कई बार रो पड़ते थे और उनसे कहते थे, "पापा, मुझे जाने दीजिए। मैं यह सब छोड़ना चाहता हूं।" हालांकि, आज धनुष दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे भरोसेमंद और सफल सितारों में गिने जाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो धनुष इन दिनों निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'ओम' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार ममूटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
इसके अलावा धनुष पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' और महान संगीतकार इलैयाराजा की बायोपिक पर भी काम कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhanush shares a special family photo; says, My blessings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanush shares a special family photo, dhanush, family photo, south superstar dhanush, superstar dhanush, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved