• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनुष और ममूटी की ओम: चैप्टर 1 ने आईएमडीबी की सूची में हासिल किया नंबर 1 स्थान!

Dhanush and Mammootty Om: Chapter 1 secures the No. 1 spot on IMDb list! - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई दो दिग्गज सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेताब, आईएमडीबी की सबसे बहुप्रतीक्षित नई भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों की सूची में फिल्म ने मारी बाज़ी। ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड को लेकर दर्शकों का उत्साह अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। धनुष और ममूटी जैसे दो दमदार सितारों से सजी इस फिल्म ने आईएमडीबी की सबसे बहुप्रतीक्षित नई भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों की सूची में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है। यह उपलब्धि फिल्म को लेकर देशभर में बन रहे जबरदस्त माहौल और दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता का साफ सबूत है।
भारतीय सिनेमा के दो शानदार कलाकारों का यह अनोखा संगम अब साल के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित सिनेमाई अनुभवों में शामिल हो चुका है। धनुष और ममूटी के प्रशंसक हों या अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के सिनेप्रेमी, हर तरफ फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ‘ओम’ की रिलीज़ का इंतज़ार किसी बड़े सिनेमाई जश्न से कम नहीं लग रहा है।
फिल्म के बढ़ते क्रेज़ को और हवा दी है हाल ही में रिलीज़ हुए गाने ‘सेन्जुदारे’ ने, जिसमें श्रीलीला पहली बार रोजा के किरदार में नजर आ रही हैं। संगीतकार साई अभ्यंकर की ताज़गी भरी और सुरीली धुन के साथ गाने में श्रीलीला की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म के निर्माता लगातार नए किरदारों की झलक और संगीत के जरिए दर्शकों को फिल्म से जोड़ रहे हैं।
फिल्म के संगीत को भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां ‘अलाका लोवा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला है, वहीं ‘वीझा वीरा’ ने इतिहास रचते हुए जियोसावन के सभी भाषाओं के संगीत चार्ट में नंबर 1 पर पहुंचने वाला पहला तमिल गाना बनने का गौरव हासिल किया है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ‘ओम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में धनुष, ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रन्स जैसे शानदार कलाकार एक साथ नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अजमत जगमग ने आरटेक स्टूडियोज़ और वंडरबार फिल्म्स के बैनर तले किया है। आईएमडीबी पर नंबर 1 की उपलब्धि, लगातार बढ़ते प्रशंसक वर्ग और फिल्म की हर नई झलक के साथ बन रहे जबरदस्त माहौल के बीच ‘ओम’ अब 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रिलीज़ के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhanush and Mammootty Om: Chapter 1 secures the No. 1 spot on IMDb list!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om chapter 1 imdb top, dhanush mammootty om, om udhiram the blood wood, imdb most anticipated indian movies, rajkumar periasamy om, entertainment news india, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved