• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहीं रहे मैंने प्यार किया के गीतकार देव कोहली, ये काली-काली आँखें के मिला था फिल्मफेयर पुरस्कार

फिल्मी दुनिया से एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कवि और गीतकार देव कोहली का निधन हो गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब मनोरंजन जगत ने कोई अव्वल दर्जे का फनकार खोया हो। 24 अगस्त को 81 वर्षीय एक्ट्रेस सीमा देव और 25 अगस्त को 53 वर्षीय मिलिंद सफई का निधन हो गया था। और आज गीतकार देव कोहली का निधन हो गया। देव ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। देव के स्पोक्सपर्सन प्रीतम शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोहली जी पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे।
शनिवार (26 अगस्त) तड़के उन्होंने नींद में अपनी आखिरी सांस ली। देव का अंतिम संस्कार आज ही मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। देव ने राम लक्ष्मण, अनु मलिक, आनंद-मिलिंद और आनंद राज आनंद सहित कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। देव ने सलमान खान की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गीत लिखे थे।

अपने करिअर के दौरान देव ने ‘बाजीगर’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’ जैसी 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने आखिरी गाना एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘रज्जो’ का ‘मेरे दिल की ट्रेन बुलाती है’ लिखा था।
देव का जन्म 2 नवंबर 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। वे 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उन्होंने अपना बचपन देहरादून में गुजारा। देव ने करिअर की शुरुआत साल 1969 में फिल्म ‘गुंडा’ से की थी। देव को शाहरुख की फिल्म बाजीगर का ‘ये काली काली आंखें’ गाना लिखने पर फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। इस फिल्म के संगीतकार अनु मलिक और देव कोहली के बीच अच्छी दोस्ती थी।

अनु उनके फटाफट गाने लिखने की कला से काफी प्रभावित रहते थे। जिंदादिल इंसान देव गाना लिखने में इतने माहिर थे कि सिर्फ 2-3 मिनट में ही मुखड़ा लिखकर तैयार कर लेते थे। यहां तक कि कई बार सिर्फ कुछ घंटों में ही स्टूडियो में पूरा गाना लिख दिया करते थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dev Kohli the lyricist of Maine Pyar Kiya is no more, got the Filmfare Award for bazigar song
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dev kohli, the lyricist of maine pyar kiya, is no more, got the filmfare award for yeh kali kali aankhey, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved