• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

दीपिका ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। दीपिका ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा : मेरे करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। ‘छपाक’। इस पोस्ट के साथ दीपिका ने एक तस्वीर को भी साझा किया है, जिसमें फिल्म के कास्ट और क्रू मेंबर्स उस यादगार लम्हे को हमेशा के लिए कैद करने के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने इस फिल्म के प्रति अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए लिखा है : ‘‘इस मैजिक के गवाह बनने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।’’
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी हैं।
अपने किरदार के बारे में दीपिका ने पहले कहा था : ‘‘यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है और यह सच्ची घटना पर आधारित है, इसलिए उम्मीद करती हूं कि इससे अच्छी चीजें निकल कर आए।’’
‘छपाक’ की शूटिंग मुख्यत: दिल्ली और मुंबई में हुई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepika wraps up her most precious film Chhapaak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepika padukone, chhapaak, laxmi agarwal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved