• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपिका ने '83' में रोमी देव का अपना लुक जारी किया

Deepika Padukone shares her first look as Romi Dev in 83 - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म '83' में से क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रूप में अपने पहले लुक का अनावरण किया है। उनका कहना है कि यह फिल्म उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जो अपने सपने से पहले अपने पति के सपनों को प्राथमिकता देती हैं। तस्वीर में दीपिका अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रही हैं, जो फिल्म में कपिल देव की भूमिका में हैं। ब्लैक टॉप और पिच कलर के बॉटम संग छोटे बालों में नजर आ रही दीपिका का लुक इसमें काफी अलग है।

तस्वीर के साथ कैप्शन में दीपिका ने लिखा, "भारतीय खेल के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक पर आधारित इस फिल्म में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है।"

उन्होंने आगे लिखा, "अपने पति की पेशेवर व व्यक्तिगत ख्वाहिशों की सफलता में एक पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है, यह मैंने मेरी मां में बहुत करीब से देखा है और '83' कई मायनों में हर उस महिला को समर्पित है, जो अपने पति के सपनों को खुद के सपनों के पहले रखती है।"

फिल्म को दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में अप्रैल में रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deepika Padukone shares her first look as Romi Dev in 83
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepika padukone, first look, romi dev, 83, दीपिका पादुकोण, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved