नो एंट्री-2 में नजर नहीं आएंगी डेजी शाह ये भी पढ़ें - बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार
सलमान खान ने 27
दिसम्बर को अपने जन्म दिन के मौके पर अनीस बज्मी की पिछले एक दशक से लटकती आ
रही फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को अपनी मंजूरी दे दी है। नो एंट्री का
निर्माण बोनी कपूर ने किया था जिसमें सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन
खान अलावा लारा दत्ता, ईशा गुप्ता और सेलिनी जेटली नजर आए थे। इस फिल्म के
सीक्वल के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें पिछली फिल्म के तीनों नायक अब
तिहरी भूमिका में नजर आएंगे अर्थात् फिल्म में 9 नायक होंगे और 10 नायिकाएँ
होंगी। कहा जा रहा था कि नो एंट्री-2 में सलमान खान के तिहरी भूमिका में
से एक भूमिका के लिए उनके साथ डेजी शाह नजर आएंगी। लेकिन अब जो समाचार
प्राप्त हो रहे हैं उनके मुताबिक, इस फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में नजर
नहीं आएंगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार नो एंट्री 2 के लिए सलमान खान,
अनिल कपूर और फरदीन खान लॉक किए जा चुके हैं, जो पहले भाग में भी दिखाई दिए
थे। इनके अलावा बाकी पूरी कास्ट चुनी जानी बाकी है। मेकर्स जल्द ही बाकी
कलाकारों को फाइनल करेंगे। फिल्म नो एंट्री 2 में 10 हीरोइनें होंगी। फिल्म
में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर तीनों ही ट्रिपल रोल में दिखेंगे।
हर किरदार के अपोजिट एक अदाकारा होगी। अनीस बज्मी नो एंट्री 2 का निर्देशन
करेंगे।
अभिनेत्री 'कावेरी प्रियम' वेब स्पेस के लिए करना चाहती हैं काम
लता मंगेशकर ने रॉयल अल्बर्ट हॉल में क्यों किया नंगे पांव प्रदर्शन
अगली फिल्म में एक अद्भुत भूमिका निभाते नजर आएंगे साउथ एक्टर पवन कल्याण
Daily Horoscope