• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज: नीतू सिंह के फैसले से मचा हंगामा, कपिल शर्मा की जिंदगी उलझी

Dadi Ki Shaadi Trailer Released: Neetu Singhs Decision Sparks Chaos; Kapil Sharmas Life Gets Complicated - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'दादी की शादी' की चर्चा जोरों पर है। इस कड़ी में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कॉमेडी, इमोशन और रिश्तों की उलझनें एक साथ देखने को मिल रही हैं। ट्रेलर में जहां हंसी के पल हैं, वहीं कई जगह कहानी में ट्विस्ट भी हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक नॉर्मल फैमिली सेटअप से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक बड़े और मजेदार मोड़ पर पहुंच जाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक परिवार में शादी को लेकर हलचल मच जाती है। कपिल शर्मा का किरदार टोनी तलाक के बाद अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता है और सादिया खतीब से दूसरी शादी करने की तैयारी में होता है। सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन तभी कहानी में अचानक बड़ा बदलाव आता है।
दरअसल, सादिया खतीब की दादी (नीतू कपूर) शादी करने का फैसला लेती हैं। ऐसे में टोनी के दादा (योगराज सिंह) कहते हैं कि अगर लड़की की मां ने शादी की, तो वह रिश्ता तोड़ देंगे। इसके बाद पूरे परिवार को उलझन में दिखाया जाता है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि दादी को शादी करने से रोकने के लिए मनाया जाता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब कपिल शर्मा यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आखिर दादी की जिंदगी में कौन व्यक्ति आया है। जैसे-जैसे वह इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं, कहानी ज्यादा मजेदार और उलझी हुई होती जाती है।
ट्रेलर में रिद्धिमा कपूर की झलक भी दिखाई गई है, जो इस फिल्म से पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। वह अपनी रियल मां नीतू कपूर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इसमें कुछ सस्पेंस वाले हिस्से भी दिखाए गए हैं, लेकिन मेकर्स ने कई चीजें छुपाकर रखी हैं ताकि दर्शकों की रुचि बनी रहे।
फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर के अलावा साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब भी हैं। 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dadi Ki Shaadi Trailer Released: Neetu Singhs Decision Sparks Chaos; Kapil Sharmas Life Gets Complicated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dadi ki shaadi trailer, kapil sharma movie, neetu kapoor film, riddhima kapoor debut, bollywood family comedy, upcoming hindi movie 2026, indian romantic comedy film, ashish r mohan director, bollywood trailer release, family drama film bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved