• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉलीवुड में आ रही है कोरोनावायरस मिस्ट्री मूवी

Coronavirus mystery movie coming up in Bollywood - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्मकार प्रत्यूष उपाध्याय ने कोरोनोवायरस महामारी पर आधारित अपनी अगली फीचर फिल्म की घोषणा की है। वहीं इसके माध्यम से वे खतरनाक बीमारी के पीछे के रहस्यों को उजागर करेंगे। उपाध्याय ने अभी तक शीर्षक की घोषणा नहीं की है। इस फिल्म में निकिता रावल मुख्य भूमिका में होंगी, जबकि परियोजना के बारे में अन्य विवरण की जानकारी जल्द दी जाएगी। फिल्मकार का कहना है कि महामारी के बारे में कुछ रहस्य हैं, जिन्हें जनता से छिपाकर रखा गया है, वहीं उनकी फिल्म का विषय बनेगी। उपाध्याय ने कहा, "जब मैं इस फिल्म के कॉन्सेप्ट और ट्रीटमेंट के साथ आया, तो मुझे विश्वास था कि इस विषय को जल्द से जल्द दर्शकों तक पहुंचाना है। लोगों को कोरोना महामारी के पीछे के रहस्य को जानना चाहिए, जिसे कि अभी भी छिपाकर रखा जा रहा है। एक निर्देशक के रूप में यह मेरी दूसरी परियोजना है। मैंने 'सीक्रेट सांता' नाम की एक वेब-सीरीज का निर्माण और निर्देशन किया है, जो अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और जल्द ही रिलीज होगी।"
निर्देशक और उनकी क्रिएटिव टीम ने परियोजना पर प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया है, जबकि इसकी स्क्रिप्ट विकसित की जा रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus mystery movie coming up in Bollywood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus mystery movie, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved