• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूनम पांडे और उनकी TRP टीम के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Complaint filed against Poonam Pandey and her TRP team - Bollywood News in Hindi

बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर ने शुक्रवार (2 फरवरी) को हर तरफ सनसनी फैला दी थी। हालांकि शनिवार को पूनम ने कुछ वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा है और उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने को झूठ का सहारा लिया था। अब पूनम को अपनी झूठी मौत की खबर फैलाना भारी पड़ गया है। पूनम के खिलाफ AICWA के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब वकील अली काशिफ खान देशमुख ने भी पूनम और उनकी पीआर टीम के साथ एजेंसी हाउटरफाई के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। देशमुख ने आईपीसी की धारा 417,420, 120 बी, 34 के तहत मुंबई के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूनम पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के नाम पर देश में फेक न्यूज फैलाने का आरोप है। साथ ही चीप पब्लिसिटी स्टंट करने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में आगे कहा गया है कि पूनम ने अपने फायदे के लिए ऐसा किया है।

एप्लिकेशन हाउटरफ्लाई और उसकी पीआर एजेंसी के साथ मिलकर ये काम किया गया। पूनम को सोशल मीडिया पर भी लोग लताड़ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को AICWA ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल के माध्यम से एक बयान जारी किया और न केवल पूनम बल्कि उनकी पीआर टीम के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट की निंदा करते हुए तर्क दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी इस स्तर तक नहीं गिर सकता।

बयान में कहा गया कि मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का फेक पीआर स्टंट बेहद गलत है। अपनी पब्लिसिटी के लिए सर्वाइकल कैंसर की आड़ का उपयोग करना स्वीकार्य नहीं है। इस खबर के बाद भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में किसी की भी मौत की खबर पर लोग यकीन करने से कतरा सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी पीआर के लिए इस स्तर तक नहीं गिरता।


पूनम के मैनेजर ने झूठी खबर की पुष्टि की थी, इसलिए निजी लाभ (पीआर) के लिए उनकी मौत की खबर का फायदा उठाने से रोकने के लिए पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। पूरे देश के साथ-साथ पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Complaint filed against Poonam Pandey and her TRP team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: complaint filed against poonam pandey and her trp team, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved