• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'कॉकटेल 2' का नया गाना 'मासूका' रिलीज, गाने में दिखी कृति सेनन और शाहिद कपूर की केमिस्ट्री

Cocktail 2 New Song Masuka Released; Showcases Kriti Sanon and Shahid Kapoors Chemistry - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स ने नया गाना 'मासूका' जारी कर दिया है। अभिनेता शाहिद कपूर ने गाने का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस गाने में कृति सेनन और शाहिद कपूर की शानदार और प्लेफुल केमिस्ट्री नजर आ रही है, जो दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही है। अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "गाना मासूका रिलीज कर दिया है।" यह एक हाई-एनर्जी, पार्टी वाइब वाला रोमांटिक डांस नंबर है, जिसे शाहिद और कृति ने अपनी अदाकारी से शानदार बना दिया है। गाने की शुरुआत कृति और शाहिद की बातों से होती है, जिसमें कृति कहती हैं, "प्यार में विश्वास रखती हूं, प्यार में पढ़ने में नहीं, जो जब तक है, तब तक है।"
इसके बाद गाने की शुरुआत होती है, जिसमें कूल और चिल अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस शानदार गाने को महमूद, रुआ के और राघव चैतन्य ने अपनी सुरीली आवाज दी है। वहीं, गाने के खूबसूरत और कैची बोल (लिरिक्स) जाने-माने गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। संगीत की बात करें तो बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती ने इसे कंपोज किया है, जो इसे और भी दमदार बनाता है।
इससे पहले मेकर्स ने पार्टी सॉन्ग 'जब तलक' रिलीज किया था, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है। वहीं, तीनों स्टार्स, खासकर कृति के लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। ’कॉकटेल 2’ 2012 में आई हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है।
यह फिल्म पहले पार्ट की तरह ही प्यार, दोस्ती और मॉडर्न रिश्तों की उलझनों पर आधारित है। इस बार कहानी एक साधारण लव ट्रायंगल से कहीं आगे बढ़कर ग्रे शेड्स (गहरे और जटिल किरदार) और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी होगी।
'कॉकटेल-2' में पूरी तरह नई स्टार कास्ट नजर आएगी। फिल्म की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है। यह फिल्म पुरानी फ्रैंचाइजी की कहानी को नए अंदाज में आगे बढ़ाएगी। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cocktail 2 New Song Masuka Released; Showcases Kriti Sanon and Shahid Kapoors Chemistry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cocktail 2 song maasoooka, shahid kapoor kriti sanon movie, bollywood new song 2026, cocktail 2 release date, pritam music new song, amitabh bhattacharya lyrics, bollywood romantic dance song, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved