• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

4थे सप्ताहांत विक्की कौशल के करियर की पहली 500 करोड़ी फिल्म बनेगी छावा

Chawa will become the first 500 crore film of Vicky Kaushals career in the 4th weekend - Bollywood News in Hindi

बीते 14 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की विक्की कौशल अभिनीत फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 19 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले 19 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही फिल्म आज अपने सफर के 20वें दिन में प्रवेश कर गई है। हालांकि तीसरे रविवार के बाद उसके कारोबार में गिरावट आ रही है और अब कारोबार 5 करोड़ के आसपास सिमट गया है। फिल्म छावा की कमाई में लगातार दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है। वैसे छावा ने अपने तीसरे मंगलवार यानि 19वें दिन की कमाई से कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी की है। छावा ने तीसरे सोमवार कमाई में बढ़ी गिरावट दर्ज की थी। सैकनिल्क के अनुसार, छावा की कमाई में एक बार फिर गिरावट हुई है। जहां, छावा ने सोमवार 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था वहीं, फिल्म ने 19वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 19वें दिन के कलेक्शन से छावा की भारत में कुल कमाई 472 करोड़ रुपये हो गई है। जिस अंदाज से छावा अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को बनाए रखने में सफल रही है उससे यह तय है कि अपने 4थे सप्ताहांत तक यह फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। यह वर्ष 2025 में प्रदर्शित हो चुकी हिन्दी फिल्मों में पहली ऐसी फिल्म होगी जो 500 करोड़ के आंकड़े को छुएगी। वहीं दूसरी ओर अगर छावा के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 700 करोड़ के आंकड़े के निकट पहुँच चुकी है। उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आगामी सप्ताह छावा वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।
छावा विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। ऐसा पहली बार होगा जब उनकी कोई फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल होगी। हालांकि इससे पहले यह कारनामा राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू कर चुकी है, लेकिन संजू में नायक रणबीर कपूर थे। विक्की कौशल ने इस फिल्म में उनके दोस्त की सहायक भूमिका को निभाया था। जबकि छावा में वो स्वयं अकेले नायक हैं।
छावा कलेक्शन डे वाइज (सैकनिल्क)
डे कलेक्शन
पहले दिन 31 करोड़ रुपये
दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 48.5 करोड़ रुपये
चौथे दिन 24 करोड़ रुपये
पांचवें दिन 25.25 करोड़ रुपये
छठे दिन 32 करोड़ रुपये
सातवें दिन 21.5 करोड़ रुपये
आठवें दिन 23.5 करोड़ रुपये
नौवें दिन 44 करोड़ रुपये
दसवें दिन 40 करोड़ रुपये
ग्यारहवें दिन 18.50 करोड़ रुपये
बारहवें दिन 17 करोड़ रुपये
तेरहवें दिन 23 करोड़ रुपये
चौदहवें दिन 13. 25 करोड़ रुपये
पंद्रहवें दिन 13 करोड़ रुपये
सोलहवें दिन 22 करोड़ रुपये
सत्रहवें दिन 24.25 करोड़ रुपये
अठारहवें दिन 7.75 करोड़ रुपये
उन्नीसवें दिन 5.50 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान)
कुल 472.00 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान)
छावा में विक्की कौशल मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के रोल में हैं। रश्मिका मंदाना येसूबाई का किरदार कर रही हैं। अक्षय खन्ना ने मुगल बादशाह औरंगजेब के रोल में गजब ढा दिया है। फिल्म में विनीत कुमार का कवि कलश का रोल भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले लक्ष्मण ने विक्की के साथ फिल्म जरा हटके जरा बचके बनाई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chawa will become the first 500 crore film of Vicky Kaushals career in the 4th weekend
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chawa will become the first 500 crore film of vicky kaushals career in the 4th weekend, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved