• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ब्रह्मांड ने हमारी बाहों को खाली नहीं छोड़ा, इस बारे में बोलना...

दुबई। जुड़वा बच्चों को जन्म देने और उनमें से एक को खोने और पिता के निधन के चलते अभिनेत्री सेलिना जेटली भावुक हैं और उन्होंने इसे मुश्किल वक्त बताया। दुख में डूबी सेलिना ने कहा, ‘यह सब मुश्किल है। मैं पिता के निधन के बाद खुद पर काबू रखने की कोशिश कर रही थी।’’ अभिनेत्री के पिता का निधन दो माह पूर्व हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद हम इन सबसे गुजर रहे थे कि मैं कह सकती हूं कि ब्रह्मांड ने हमारी बाहों को खाली नहीं छोड़ा। इस बारे में बोलना दर्दनाक है।’’ सेलिना ने 30 सितंबर को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उन्होंने भारी दिल से बताया कि उनके दो बेटों में से एक दिल की बीमारी के चलते नहीं रहा। अभिनेत्री ने 10 सितंबर को दुबई में आर्थर जेटली हाग और शमशेर जेटली हाग को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘जीवन हमेशा वैसा नहीं होता जैसी हम योजना बनाते हैं। हमारा बेटा शमशेर जेटली हाग दुनिया की यात्रा पूरी नहीं कर सका।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पिता और बेटे शमशेर को संकेत देना चाहूंगी। पिछले दो महीने चुनौतीपूर्ण रहे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celina Jaitley Opens Up About Losing A Baby And Her Father
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: celina jaitley, opens up about losing a baby and her father, actress celina jaitly, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved