• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनुष की वाथी से पीछे रही कैप्टन मिलर, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

Captain Miller lagged behind Dhanushs Vaathi, still did a blast at the box office - Bollywood News in Hindi

इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा है। प्रदर्शित फिल्मों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की संख्या ज्यादा है, जिन्हें हिन्दी में भी प्रदर्शित किया गया है। इन्हीं में एक फिल्म अभिनेता धनुष की कैप्टन मिलर है। 12 जनवरी को उनकी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने 8 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। मूवी लवर्स को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। ओपनिंग डे की कमाई को लेकर जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक फिल्म ने कुल 8.65 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन फिल्म की तमिल में 40.99% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 6.92% रही और कन्नड़ में ‘कैप्टन मिलर’ की ऑक्यूपेंसी 7.92% रही। पोंगल के बीच रिलीज इस फिल्म पर त्योहार का असर नहीं पड़ा। ‘कैप्टन मिलर’ की टक्कर शिवकार्तिकेयन की साई-फाई एडवेंचर, ‘अयालान’ के साथ थी। हालांकि धनुष की फिल्म पर इसका असर नहीं पड़ा। ‘अलायन’ ने 4 करोड़ से ओपनिंग की, जबकि धनुष की फिल्म ने दोगुने से अधिक का बिजनेस किया है।
भले ही ‘कैप्टन मिलर’ ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन यह धनुष की आखिरी फिल्म ‘वाथी’ की शुरुआत को मात देने में असफल रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वाथी’ ने तमिल और तेलुगु भाषाओं से 9.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ को 50 करोड़ रुपये में बनाकर तैयार किया गया है।
धनुष की ये फिल्म बड़ी हिट साबित होने की उम्मीद है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हफ्ते के अंत तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Captain Miller lagged behind Dhanushs Vaathi, still did a blast at the box office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: captain miller lagged behind dhanushs vaathi, still did a blast at the box office, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved