• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती : प्रियंका

मुंबई। सोफी टर्नर के 23वें जन्मदिन पर अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती हैं।

पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं प्रियंका ने शुक्रवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें टर्नर अपने प्रेमी गायक जो जोनस के साथ नजर आ रही हैं।

‘इजंट इट रोमांटिक’ की अभिनेत्री ने टर्नर को ‘सबसे सुंदर’ और ‘मजेदार’ शख्सियत बताया। तस्वीर के साथ उन्होंने कहा, ‘‘सोफी को जन्मदिन की बधाई। मैं आपको दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती। आप खूबसूरत दिखेंगी। आपका वर्ष शानदार रहे। जे सिस्टर्स हमेशा के लिए। जो जोनस आप सबसे विचारशील शख्सियत हैं।’’

जो ने वर्ष 2017 में टर्नर को प्रोपज किया था। कथित तौर पर दोनों गर्मियों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

प्रियंका और निक ने पिछले साल नवंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। टर्नर और जो भी देश में आयोजित शादी और रिसेप्शन में शामिल हुए थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Canot wait to see Sophie Turner as bride: Priyanka Chopra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sophie turner, priyanka chopra, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved