• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाहर से इमेज बनाना आसान है, असली खेल तो साफ दिल का है : नोरा फतेही

Building an Image on the Outside Is Easy; the Real Game Is Having a Pure Heart: Nora Fatehi - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अपने शानदार डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री ने बुधवार को समाज में 'अच्छी लड़की' को लेकर बनी रूढ़िवादी सोच पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने साफ किया कि किसी भी लड़की का अच्छा होना, उसके पहनावे या उठने-बैठने के तरीके से नहीं, बल्कि उसके दिल और ईमानदारी से तय होना चाहिए। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप शेयर किया। इस वीडियो में वह समाज द्वारा थोपे गए 'अच्छी लड़की' के पुराने ढर्रों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने समाज की दोहरी मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमने 'अच्छी लड़की' के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह गलत समझ लिया है। लोग अक्सर बाहर से अच्छी इमेज बना लेते हैं, लेकिन उनकी असल कहानी पीछे कुछ और ही होती है। यह सब बस एक दिखावा है।"
नोरा ने विस्तार से समझाते हुए कहा कि अगर कोई लड़की क्रॉप टॉप या अपनी पसंद के कपड़े पहनती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह बुरी इंसान है।
उन्होंने कहा, "असली अच्छाई इस बात में है कि आप किसी को दुख न पहुंचाएं, किसी को धोखा न दें और हमेशा सच बोलें।"
अभिनेत्री का कहना है कि हम गलत चीजों को जरूरत से ज्यादा अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा, "एक लड़की की असली पहचान उसकी नीयत और व्यवहार से होनी चाहिए, न की उसके कपड़ों से। कोई भी अपनी एक अलग पहचान बना सकता है और खुद को जैसे चाहे पेश कर सकता है, लेकिन अंत में केवल यह मायने रखता है कि उसका दिल कितना साफ है, तब तक बस यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है।"
नोरा की बात करें, तो वे एक प्रसिद्ध कनाडाई डांसर, मॉडल और अभिनेत्री हैं। 'सत्यमेव जयते' (2018) के 'दिलबर' गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, जो उस समय यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में से एक था। इसके बाद अभिनेत्री ने 'साकी साकी' और 'कमरिया' जैसे गानों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Building an Image on the Outside Is Easy; the Real Game Is Having a Pure Heart: Nora Fatehi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nora fatehi, bollywood actress, good girl concept, social message, women empowerment, body positivity, indian cinema, satyameva jayate, dilbar song, dance performer, bollywood news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved