• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'घूसखोर पंडत' टाइटल पर सियासी भूचाल, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह समेत वृंदावन के संतों ने जताई कड़ी आपत्ति

Bribing Pandit Title Sparks Political Uproar; Union Minister of State Kirtivardhan Singh and Vrindavan Saints Express Strong Objections - Bollywood News in Hindi

मुंबई। नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही बड़े विवाद में घिर गई है। फिल्म के टाइटल को लेकर धार्मिक और जातीय भावनाएं आहत होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। खासतौर पर ब्राह्मण समुदाय और सनातन धर्म से जुड़े संगठनों में इस नाम को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसमें राजनीतिक बयान, संत समाज का आक्रोश और प्रशासनिक कार्रवाई भी शामिल हो चुकी है। इस पूरे मामले पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और संत समाज ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ''नेटफ्लिक्स की फिल्म 'घूसखोर पंडत' के जरिए ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का घृणित प्रयास किया गया है। फिल्म के शीर्षक और कथित चित्रण में जिस तरह की जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल हुआ है, वह पूरी तरह निंदनीय है। इस तरह की सामग्री समाज के ताने-बाने के साथ खिलवाड़ है।''
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को पूरी तरह सही ठहराया। उन्होंने आगे लिखा, "मैं इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस संबंध में लखनऊ पुलिस की कार्रवाई पूर्णतया उचित है।''
वहीं, फिल्म को लेकर संत समाज में भी गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वृंदावन के संतों ने व्यापक विरोध दर्ज कराते हुए फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
आईएएनएस से बात करते हुए संतों ने कहा, "यह फिल्म सनातन धर्म को नीचा दिखाने का काम कर रही है, और लंबे समय से एक विशेष सोच के तहत सनातन पर लगातार प्रहार किए जा रहे हैं। पहले भी कई बार धार्मिक प्रतीकों और समुदायों को विवादास्पद ढंग से प्रस्तुत किया गया है, और अब इस फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है।"
संतों ने कहा, ''प्राचीन काल से ही सनातन धर्म में ब्राह्मणों को विशेष सम्मान प्राप्त रहा है। राजा-महाराजा भी उनके ज्ञान और सलाह को महत्व देते थे और समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका अहम रही है, लेकिन आज के समय में कुछ लोग जानबूझकर ब्राह्मणों की छवि को नकारात्मक रूप में पेश कर रहे हैं। निर्माता और अभिनेता केवल नाम और चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह के विवादित शीर्षक चुनते हैं।''
संतों ने कहा, ''जन्म हो या मृत्यु, हर महत्वपूर्ण संस्कार और कर्मकांड में पंडित की भूमिका केंद्रीय होती है। ऐसे में फिल्म के शीर्षक में 'पंडत' शब्द के साथ 'घूसखोर' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना पूरे समुदाय को अपमानित करने जैसा है। मनोरंजन के नाम पर किसी भी समुदाय की छवि खराब करना स्वीकार्य नहीं है।''
संतों ने सरकार से मांग की है कि फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और इसके निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bribing Pandit Title Sparks Political Uproar; Union Minister of State Kirtivardhan Singh and Vrindavan Saints Express Strong Objections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghuskhor pandit, netflix, bramhins, sant samaj, keertivardhan singh, yogi adityanath, vrindavan saints, religious controversy, film ban, indian cinema, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved