• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई टाइगर-3, 4 दिन और 200 करोड़

Box Office: Tiger 3 joins Rs 100 crore club, 4 days and Rs 200 crore - Bollywood News in Hindi

सलमान खान और कटरीना कैफ की बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर, दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 44.5 करोड़ की ओपनिंग की और दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया। दिवाली होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन भी बंपर कमाई की और दूसरे दिन Tiger 3 को लेकर फैंस का अलग ही क्रेज देखने को मिला। ट्रेड विश्लेषकों को उम्मीद है कि टाइगर 3 शाहरुख खान की पठान का कारोबारी आंकड़ा पार करने में सफल हो जाएगी। दर्शकों को फिल्म पसन्द आ रही है। बॉक्स ऑफिस से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 57.50 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। टाइगर-3 ने पहले दिन 44.5 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 102.02 करोड़ हो गया है। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 48.62 प्रतिशत देखी गई और सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी दर शाम के शो के दौरान 62.53 प्रतिशत दर्ज की गई। फिल्म को हिंदी समेत तेलुगु और तमिल में भी प्रदर्शित किया गया है। पहले दिन Tiger 3 ने हिंदी में 43 करोड़, तेलुगू में 1.3 करोड़ और तमिल में 0.2 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन की बात की जाए तो सलमान खान की इस फिल्म ने हिंदी में 56.43 करोड़, तेलुगु में 0.87 करोड़ और तमिल में 0.22 करोड़ का बिजनेस किया। टाइगर 3 के दो दिनों के कुल कारोबार की बात करें तो ये फिल्म हिंदी बेल्ट से 99.43 करोड़ कमा चुकी है, जबकि तेलुगु से 2.17 और तमिल से फिल्म ने 0.42 करोड़ ही कमाये हैं।
टाइगर 3 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जो एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का सीक्वल है। पहले और दूसरे पार्ट की तरह कटरीना और सलमान की जोड़ी इस पार्ट में भी धमाल मचा रही है। लेकिन इस बार उनका साथ देने के लिए इमरान हाशमी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान के दमदार एक्शन के अलावा, यह फिल्म शाहरुख खान के पठान और ऋतिक रोशन के कबीर के कैमियो के कारण भी प्रशंसकों के लिए खास है। थिएटर में जलाये पटाखे सलमान खान की फिल्म को लेकर इतना उत्साह है कि उनके प्रशंसक ने थिएटर में ही बम पटाखे जला डाले। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थिएटर की स्क्रीन पर टाइगर 3 चल रही है और वहां पटाखे जला रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सलमान खान ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए प्रशंसक से खुद की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Box Office: Tiger 3 joins Rs 100 crore club, 4 days and Rs 200 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: box office tiger 3 joins rs 100 crore club, 4 days and rs 200 crore, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved