• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉर्डर-2: सामने आया दिलजीत दोसांझ का पहला लुक, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे

Border 2: Diljit Dosanjh first look revealed, he will be seen playing Flying Officer Nirmaljit Singh Sekhon - Bollywood News in Hindi

मुंबई । फिल्म 'चमकीला' से दर्शकों पर अपने अभिनय से छाप छोड़ने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ बहुत जल्द फिल्म 'बॉर्डर-2' से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में दिलजीत दोसांझ का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से 1971 में पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों के परखच्चे उड़ा दिए थे। सिंगर का लुक काफी प्रॉमिसिंग लग रहा है। दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर-2' से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वे बड़ी मूछों और चेहरे पर जोश के साथ लड़ाकू विमान के अंदर बैठे दिख रहे हैं। वे खून से लथपथ हैं। लुक को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इस देश के आसमान में गुरु के बाज पेहरा देते हैं।" फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर हैरान हैं।
एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय।"
एक ने लिखा, "बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। सनी और वरुण ने पहले ही आसमान छू लिया है। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।"
इससे पहले 'बॉर्डर-2' से वरुण धवन का लुक रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का रोल प्ले कर रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
बताया जाता है कि पाकिस्तान की एक बटालियन ने मेजर और उनके सिपाहियों पर हमला कर दिया था, लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने कई शत्रु सैनिकों को अकेले मार गिराया था।
फिल्म में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल प्ले करेंगे, जो उन्होंने 'बॉर्डर' के पहले पार्ट में भी निभाया था। इसके अलावा फिल्म में मोना सिंह, अहान शेट्टी और सोनम बाजवा भी शामिल हैं।
बता दें कि फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता, निधि दत्ता और कृष्ण कुमार कर रहे हैं, जबकि फिल्म को बॉर्डर ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी, जिसे भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनाया गया था। फिल्म के गाने और कहानी फैंस को बहुत पसंद आई थी और फिल्म ने लगभग 39.6 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का बजट मात्र 10 करोड़ रुपए था। पहली फिल्म के हिट के बाद ही मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Border 2: Diljit Dosanjh first look revealed, he will be seen playing Flying Officer Nirmaljit Singh Sekhon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirmaljit singh sekhon, border 2, diljit dosanjh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved