• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बोनी की फिल्म से हिन्दी फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं अनुष्का शेट्टी!

अब तक दर्शकों को टीवी पर अपनी डब फिल्मों के जरिए लुभावती नजर आ रही अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को बाहुबली-2: द कन्क्लूजन ने संपूर्ण भारत में चर्चित बना दिया है। बाहुबली के पहले भाग में दर्शक उन्हें मेकअप के चलते पहचान नहीं पाये थे लेकिन बाहुबली-2 के बाद विशेष रूप से हिन्दी भाषी दर्शकों में अनुष्का शेट्टी की एक अलग पहचान बन गई है। अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली-2 में देवसेना का किरदार निभाया है। बॉलीवुड के गलियारों में बह रही हवाओं से ज्ञात हो रहा है कि अनुष्का शेट्टी को हिन्दी सिनेमा के कई दिग्गज निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म के जरिए डेब्यू करवाना चाहते हैं। अपुष्ट खबरों के अनुसार इस दौड में सबसे आगे निर्माता बोनी कपूर चल रहे हैं, जिनकी निर्मित फिल्म ‘मॉम’ आगामी जुलाई माह में प्रदर्शित होने जा रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का को बॉलीवुड में लांच करने के लिए बोनी कपूर ने पूरी तैयारी कर ली है, अगर किसी बात का इंतजार है तो वो सिर्फ अनुष्का की हां का है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-boney kapoor wants to launch anushka shetty in bollywood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: boneu kapoor, anushka shetty, bahubali-2, devsena, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved