मुंबई। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता को पूरी दुनिया में बढ़ाने में बॉलीवुड के खलनायकों ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई। उन्हीं विलेन में एक केएन. सिंह थे, जिनका पूरा नाम कृष्ण निरंजन सिंह था। वह भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर के प्रसिद्ध और दिग्गज खलनायकों के साथ ही चरित्र अभिनेताओं में से एक थे।
के. एन. सिंह एक ऐसे चरित्र कलाकार थे, जो पर्दे पर चीखे-चिल्लाए बिना अपने नेगेटिव किरदार को दमदार तरीके से दर्शाने के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 1 सितंबर 1908 को उत्तराखंड के देहरादून में एक पढ़े-लिखे और संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता चंडी प्रसाद सिंह एक प्रसिद्ध क्रिमिनल लॉयर और कुछ रियासतों के राजा थे। के. एन. सिंह भी अपने पिता की तरह ही कानून की पढ़ाई कर बैरिस्टर बनना चाहते थे, लेकिन अपने पिता द्वारा एक कातिल को कानून से बचाए जाने की घटना ने उनके अंदर इस पेशे के प्रति पनपे जुनून को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।
के. एन. सिंह के पिता चाहते थे कि उनका बेटा पढ़ाई खत्म करके जल्द से जल्द अपने पैरों पर खड़ा हो जाए। इसके लिए के. एन. सिंह ने कई काम किए, जिसमें लाहौर जाकर प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करना, राजा-रजवाड़ों को पालने के लिए जंगली जानवर सप्लाई करना, चाय बागान में काम करने वालों के लिए खास प्रकार के जूते बनवाना, फौज में खुखरी की सप्लाई करना, आदि शामिल थे। यह सभी धंधे शुरुआत में सफल रहे, लेकिन आगे चलकर कुछ ज्यादा फल-फूल नहीं पाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
के. एन. सिंह के जीवन में एक समय ऐसा आया कि पिता उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगे और खुद उनका भी आत्मविश्वास लगातार मिल रही असफलताओं से डगमगाने लगा था। इसके बाद उनके पिता ने उनकी शादी 1930 में मेरठ के फौलादा गांव की आनंद देवी से कर दी। हालांकि, उनकी कुछ समय बाद बीमारी के कारण मौत हो गई।
के. एन. सिंह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ एथलीट भी थे। वह 1935 के बर्लिन ओलंपिक के लिए उनका चयन लगभग तय था, लेकिन बहन की बीमारी के कारण वे उसमें भाग नहीं ले सके। उस समय उन्हें बीमार बहन को देखने के लिए कलकत्ता जाना पड़ा और तभी उनकी मुलाकात पृथ्वीराज कपूर से हुई, जिन्होंने उनकी मुलाकात निर्देशक देबाकी बोस से करवाई।
के. एन. सिंह को स्क्रीन पर खलनायकी के लिए 'जेंटलमैन विलेन' के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1936 में आई फिल्म 'सुनहरा संसार' से की, जिसमें उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार निभाया था। इसके बाद वह मुंबई आ गए और उन्होंने 1937 की सुपरहिट फिल्म 'बागवान' से बतौर खलनायक इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अभिनय की दुनिया में मिली सफलता के बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में बतौर खलनायक और चरित्र कलाकार काम किए।
के. एन. सिंह हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे खलनायक माने जाते हैं, जो पर्दे पर बिना चीखे-चिल्लाए, केवल अपनी कातिलाना नजरों, गहरी आवाज और चेहरे के भावों से दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा करने की कला रखते थे। अपने पांच दशक लंबे करियर में अभिनेता ने 200 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें तो उनमें 'बागबान' (1938), 'बरसात' (1949), 'आवारा' (1951), 'बाजी' (1951), 'जाल' (1952), 'सीआईडी' (1956), 'हावड़ा ब्रिज' (1958), 'चलती का नाम गाड़ी' (1958), 'तीसरी मंजिल' (1966), 'हाथी मेरे साथी' (1971), 'डॉन' (1978), आदि शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'दानवीर' थी, जो 20 सितंबर 1996 को रिलीज हुई थी।
उनके व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी दूसरी पत्नी का नाम प्रवीण पाल था, जो खुद भी एक सफल चरित्र अभिनेत्री थीं। हालांकि, दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसलिए उन दोनों ने अपने छोटे भाई विक्रम सिंह के बेटे पुष्कर सिंह को गोद लिया था, जो आगे चलकर टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता बने। वहीं, अपने जीवन के अंतिम चरण में के. एन. सिंह को दिखाई देना बंद हो गया था। 31 जनवरी 2000 को मुंबई में उनका निधन हो गया।
--आईएएनएस
अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
राशिफल: आज इन राशियों को करियर और धन के मामले में मिल सकता है लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
साप्ताहिक राशिफल 14-20 सितंबर 2026 तक
मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले लेजेंडरी
फिल्म की सोल हैं पार्वती: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
गणेश चतुर्थी 2026: जानिए देश के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में, जहां सबसे भव्य होता है उत्सव
सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार
पश्मीना रोशन ने घर पर किया गणपति बप्पा का स्वागत, शेयर कीं त्योहार की प्यारी तस्वीरें

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के ग्रैंड फिनाले में ओरी ने अपने बोल्ड Balenciaga टेप लुक से बटोरीं सुर्खियां

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
चुंबक' की अभिनेत्री संदीपा धर बोलीं, 'हीरोइन' नहीं, दमदार अभिनेत्री के रूप में बनाना चाहती हूं पहचान
'4 महीने तक घर में ऐसा ही माहौल रहेगा...' फुटबॉल क्रेज पर प्रियंका चोपड़ा का मजेदार पोस्ट
वीकेंड के वार में काजी तौकीर पर मेहरबान हुए सलमान खान, कहा-इस घर में रॉकस्टार तो एक ही है
बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम'
बतौर निर्माता 'डोंट बी शाय' को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट
नायला ग्रेवाल ने महिलाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज, बोलीं-'अगर हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?'
धनुष ने शेयर की खास फैमिली फोटो, कहा- 'मेरी दुआएं और आशीर्वाद'
जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम
'द रिवोल्यूशनरीज' को लेकर भावुक हुईं प्रतिभा रांटा, बोलीं- इस प्रोजेक्ट ने एक्ट्रेस के तौर पर मेरी परीक्षा ली
सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
12 सितंबर का पंचांग: श्रीहरि की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 15/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope