मुंबई। प्रियंका चोपड़ा, फरहान खान और हंसल मेहता जैसे बॉलीवुड दिग्गज अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के समर्थन में सामने आए हैं। तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। वर्ष 2008 में ही नाना के खिलाफ आवाज उठा चुकीं तनुश्री ने हाल दिए एक साक्षात्कार में एक बार फिर अपने यौन उत्पीडऩ का मुद्दा उठाया। उन्होंने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तनुश्री ने आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।
बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर तनुश्री के प्रति समर्थन जताया। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में कहा कि सहमत हूं....दुनिया को पीडि़तों पर विश्वास करने की जरूरत है। वर्ष 2013 में महिलाओं के समर्थन मे ‘मर्द-मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन’ नाम से सामाजिक अभियान चला चुके फरहान अख्तर ने एक ऐसे प्रत्यक्षदर्शी के कई ट्वीट को रिट्वीट किया, जिसमें तनुश्री के उत्पीडऩ का पूरा विवरण है।
फरहान ने कहा कि यह थ्रेड बहुत कुछ कहता है। जिस पर आज बात हो रही है, उस घटना के समय जेनिस (सेकुएरा, जो उस समय न्यूज चैनल में थीं) वहां मौजूद थीं। यहां तक की जब तनुश्री दत्ता को करियर की चिंता को लेकर 10 साल चुप रहना पड़ा, वह चुप नहीं रहीं। और उनकी कहानी अभी भी नहीं बदली है। उनके साहस की प्रशंसा करनी चाहिए ना की उनकी नीयत पर संदेह करना चाहिए।
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा कि अभी तनुश्री दत्ता होना तकलीफदेह है। अकेली, सवालों के घेरे में।फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट किया कि भारत में आमतौर पर अनुकूल कामकाजी माहौल नहीं है। रुतबे वाली स्थिति में पहुंचे लोगों द्वारा मानसिक उत्पीडऩ, छेड़छाड़ और गलत व्यवहार आम है और इन सब हरकतों को उनकी ताकत का लाभ माना जाता है। औपनिवेशिक शासन और वर्षों के उत्पीडऩ ने हमारा डीएनए बदल दिया है।
फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट में फैंस को दिए नए फैशन गोल्स
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
Daily Horoscope