• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दायरा के ट्रेलर पर बॉलीवुड हुआ फिदा! आलिया भट्ट से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों ने जमकर लुटाया प्यार!

Bollywood is in awe of the trailer for Daayra ! From Alia Bhatt to Vicky Kaushal, stars have showered it with love! - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई ‘दायरा’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। कई बड़े सितारे सोशल मीडिया पर मेघना गुलज़ार की इस नई फिल्म को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर कर चुके हैं। कोई फिल्म की पूरी कास्ट को “पावरहाउस” बता रहा है, तो कोई फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार की “ताकत और संवेदनशीलता” की तारीफ कर रहा है। यानी फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में बज़ अभी से काफी हाई है!
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार के साथ ‘राज़ी’ में काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “दिस कास्ट प्लस माय फेवरेट डायरेक्टर… से नो मोर।” यानी इतनी शानदार कास्ट और मेरी फेवरेट डायरेक्टर… अब और क्या ही कहें! वहीं ‘सैम बहादुर’ में मेघना गुलज़ार के साथ काम कर चुके विक्की कौशल ने उनकी उस काबिलियत की तारीफ की, जिसके जरिए वह “ब्लर्ड लाइन्स वाली दुनिया” को एक्सप्लोर करती हैं। साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की “जुगलबंदी” को देखने के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की।
इस एक्साइटमेंट को एकदम परफेक्टली समेटते हुए करण जौहर ने लिखा, “सो मेनी फेवरेट्स इन वन फिल्म!” यानी एक ही फिल्म में इतने सारे फेवरेट्स! उन्होंने मेघना गुलज़ार के “जीनियस एट प्ले” की तारीफ करते हुए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। सोहा अली खान और करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर भी ‘दायरा’ के ट्रेलर की तारीफ करने वालों में शामिल रहीं और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अपना प्यार जाहिर किया।
इंडस्ट्री पहले ही ‘दायरा’ के ट्रेलर पर अपना प्यार बरसा रही है। ऐसे में साफ है कि इस ट्रेलर ने बॉलीवुड के दिल में अपनी जगह बना ली है। अब 18 सितंबर का काउंटडाउन ऑफिशियली शुरू हो चुका है! जंगली पिक्चर्स और डॉक्टर जयंतिलाल गडा (पेन स्टूडियोज़) द्वारा प्रोड्यूस की गई और पेन मरुधर द्वारा डिस्ट्रीब्यूट की जा रही ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywood is in awe of the trailer for Daayra ! From Alia Bhatt to Vicky Kaushal, stars have showered it with love!
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: daayra trailer, meghna gulzar, kareena kapoor khan, prithviraj sukumaran, daayra movie, bollywood entertainment news, meghna gulzar daayra trailer, junglee pictures, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved