• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

बॉलीवुड हस्तियों ने Chandrayaan-2 के लिए इसरो की टीम को ऐसे दी बधाई

श्रीहरिकोटा। चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम के लिए बॉलीवुड की ओर से बधाई का तांता लग गया।

मिशन के लिए वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘यस बॉस’ के गीत ‘चांद तारे’ को याद किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ चांद तारे तोड़ लाऊं। सारी दुनिया पर मैं छाऊं’...ऐसा करने के लिए घंटों काम करने के साथ ईमानदारी और विश्वास की आवश्यकता होती है। चंद्रयान-2 के लिए इसरो की टीम को बधाई।’’

भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन की व इस परियोजना की निदेशक महिलाएं हैं। फिल्मकार करण जौहर ने इस पर नारी शक्ति की सराहना की।

उन्होंने लिखा, ‘‘हम में से हर एक इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए भाग्यशाली है। चंद्रयान-2 इसरो का पहला मिशन है, जिसका नेतृत्व दो महिलाएं मुथिवा वनिता और रितु करिधाल कर रही हैं।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bollywood celebrities hail Chandrayaan 2 launch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood celebrities, chandrayaan 2, isro, akshay kumar, taapsee pannu, karan johar, shahrukh khan, nimrat kaur, अक्षय कुमार, निमरत कौर, शाहरुख खान, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved