• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लेदर जैकेट में बॉबी देओल ने शेयर की फोटोज, भाई सनी ने बरसाया प्यार

Bobby Deol shared photos in leather jacket, brother Sunny showered love - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया। इस पोस्ट पर उनके भाई सनी देओल ने दिल खोलकर तारीफ की। इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स वाले बॉबी ने कई फोटोज शेयर की। फोटो में उन्हें ब्राउन लेदर जैकेट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने इस लुक को हेयर बन के साथ पूरा किया। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "लास्ट ग्लांस एंड रेडी टू गो।"
इस पोस्ट पर उनके भाई सनी देओल ने कमेंट सेक्शन में कई रेड हार्ट वाले इमोजी शयर किए डाले। वहीं विक्रांत मैसी ने फायर इमोजी पोस्ट किया।
वर्क फ्रंट पर, बॉबी को आखिरी बार संदीप रेड्डी द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा 'एनिमल' में देखा गया था। फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अनिल कपूर, बॉबी और रश्मिका मंदाना ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
बॉबी की अगली फिल्म 'कांगुवा' और 'एनबीके 109' पाइपलाइन में हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bobby Deol shared photos in leather jacket, brother Sunny showered love
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bobby deol, sunny deol, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved