• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बर्थडे स्पेशल:रामचरण तेजा ने बॉलीवुड में की एक ही फिल्म.....

Birthday special ram charan teja - Bollywood News in Hindi

मुंबई। साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है।साल 2007 में उन्होंने फिल्म चिरूथा से करियर की शुरूआत की थी। इसके अलवा राम ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की है और तमिल फिल्म तूफान में गाना भी गया है।साथ ही राम बॉलीवुड डेब्यू खासा चर्चा में रह चुका है,हालांकि एक के बाद वो किसी हिन्दी फिल्म में नजर नहीं आएं। अमिताभ स्टारर 70 के दशक की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक से प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड भूमिका में राम चरण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस समय चिरंजीवी ने कहा था कि वह जिस एक्टर के फैन रहे, उनकी फिल्म के रीमेक से राम चरण की शुरुआत को लेकर वह खुश हैं। राम चरण तेजा ने 14 जून 2012 में अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से शादी की। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी बखूबी अपने पैर जमाए हैं। राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। उनकी अपनी एक पोलो टीम है 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब'। इसके साथ ही वह ट्रूजेट नामक कंपनी के मालिक के रूप में एयरलाइन बिजनेस में भी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Birthday special ram charan teja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ram charan teja, birthday special, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved