यूं तो रेखा की "आंखों की
मस्ती के मस्ताने हजारों हैं" मगर हिंदी फिल्मों की सांवली सलोनी अभिनेत्री
सिनेमा जगत में अपने अलहदा रूप-सौंदर्य और आकर्षण के लिए भी खूब मशहूर
हैं। उनकी मोहक अदा और मादक आवाज ने उनके अभिनय और संवाद अदायगी के साथ
मिलकर दशकों तक बॉलीवुड और सिनेप्रेमियों के दिल में राज किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यासिर
उस्मान की लिखी बायोग्राफी 'रेखा: द अनटॉल्ड स्टोरी ने कई हैरान करने वाली
घटनाएं सामने रखी हैं। विनोद मेहरा संग उनकी शादी को लेकर भी इस किताब में
जिक्र किया गया है। दरअसल रेखा की सास कमला दोनों की शादी से नाखुश थीं।
शादी के बाद जब पहली बार विनोद और रेखा घर आये थे, उनकी सास बेहद गुस्सा
थी। जैसे ही रेखा उनका आशीर्वाद लेने को झुकीं, उनकी सास ने उन्हें ढकेल
दिया था। उन्होंने रेखा को मारने के लिए चप्पल भी निकाली और घर में घुसने
से मना कर दिया।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की जिन्दगी किसी रहस्य से कम नहीं है।
रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी की अपने समय में हुआ करती थी।
रेखा आज भी पूरे सोल्हा श्रृंगार के साथ अक्सर कई इवेंट और पार्टीज में
देखी जाती हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा सभी के लिए एक रहस्य है कि आखिर रेखा
किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। रेखा के व्यक्तिव को लेकर हमेशा से ही
अटकलों का बाजार गर्म रहा है लेकिन ना तो किसी दावे की कोई जांच-परख हुई और
ना ही रेखा ने कभी इसे लेकर मुंह खोला। आज तक यह साफ नहीं हो पाया है की
रेखा किस के नाम का सिंदूर लगाती है।
कृति से राजनीति में आने के बारे में पूछने पर मिला यह जवाब
मुकेश की आवाज कहे जाने वाले सिंगर कमलेश अवस्थी का निधन
जब रानी के फोटो खिंचवाने से करीना ने किया इनकार
Daily Horoscope