मुंबई।सुरों के
राजा आतिफ
असलम और
सुरों की
रानी कहीं
जाने वाली
श्रेया घोषाल का आज
जन्मदिन हैं।
संगीत में
दोनों ने
ही खूब
नाम कमाया है। श्रेया घोषाल की
आवाज लता
जी से
कम्पपेयर की
जाती है,क्योंकि वे
लता मंगेशकर की तरह
मीठा गाती
हैं।वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान से आए
आतिफ असलम
की आवाज
को भी
लोग खूब
पसंद करते
हैं। हम
आपको आज
इन दोनों के बर्थडे पर उनके
स्ट्रगल की
कहानी बता
रहे है...जिस कारण
आज ये
दोनों बॉलीवुड इंड्रस्टी में
इतने बड़े
मौकाम पर
हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुरीली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल का जन्म 12
मार्च 1984
को राजस्थान के रावतभाटा में हुआ था। श्रेया घोषाल आज 34
साल की हो गई हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। अपनी जादुई आवाज के दम पर श्रेया ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने अब तक करीब 200
से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। श्रेया घोषाल के पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र इंजीनियर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां साहित्य में पोस्टग्रेजुएट हैं और घर संभालती हैं। श्रेया ने 4
साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। उन्हें उस समय बड़ा ब्रेक मिला जब जी टीवी के शो ‘सा रे गा मा पा’ का खिताब जीता। रिएलिटी शो का खिताब अपने नाम करने के बाद श्रेया को मौका दिया निर्देशक संजय लीला भंसाली ने। लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानने वाली श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, मलयालम,
कन्नड़, गुजराती, मराठी, और भोजपुरी भाषाओं के गीतों में अपनी आवाज दी है। श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015
में शादी की। उन्हें खाली समय में घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है।
'पटना शुक्ला' के प्रीमियर पर 'दबंग 4' को लेकर सलमान खान ने दिया बड़ा अपडेट
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र, कहा- 'दोस्तों के साथ वर्कआउट करना सबसे अच्छा'
क्रू को लेकर ट्रेड विश्लेषक आशान्वित, 8 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद
Daily Horoscope