मुंबई। बेशक बॉलीवुड का सबसे शानदार विलेन मोगैंबो अमरीश पुरी आज हमारे बीच नहीं है
लेकिन आज भी उनका निभाया हुआ एक एक किरदार सबके दिलों में बसा हुआ है। अमरीश पुरी
बिना कुछ बोले ही सिर्फ अपने लुक से और आँखों से डरा दिया करते थे। बॉलीवुड के मोगैंबो
अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है। 22 जून 1932 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान)
में जन्मे अमरीश 12 जनवरी, 2005 को ब्रेन हेमरेज के चलते दुनिया को अलविदा
कह गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमरीश पुरी मुंबई हीरो बनने का सपना लेकर
आए थे। अमरीश पहले ही स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गए थे। बाद में उन्होंने भारतीय
जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी
कर ली। बीमा कंपनी की नौकरी के साथ ही वह पृथ्वी थिएटर में काम करने लगे। अमरीश
पुरी ने करियर की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। इस फिल्म में अमरीश ने एक अंधे का
किरदार प्ले किया था, जो रेलवे
कम्पार्टमेंट में गाने गाता रहता है।
एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अपनी पहली रसोई में बनाया 'सूजी का हलवा'
'वेदा' के टीजर में एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ
NTR जूनियर 'देवरा पार्ट 1' के नए शूट शेड्यूल के लिए गोवा रवाना
Daily Horoscope