अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मंगलवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। साथी कलाकार और फैंस सुशांत को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के माध्यम से अपनी पहचान बनाई थी। सुशांत की पहली फिल्म अभिषेक कपूर की काई पो चे थी। सुशांत डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा ले चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईए अब आपको सुशांत की जिंदगी से जुड़ी 11 खास बातें बताएं :-
1. सुशांत का जन्म पटना में 21 जनवरी 1986 को हुआ था। सुशांत की चार बहनें हैं। सुशांत ने अपनी मां को खो दिया था, जब वे बच्चे ही थे।
2. सुशांत पढ़ाई में भी उतने ही प्रतिभावान हैं, जितने एक्टिंग में। सुशांत ने ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एक्जामिनेशन (एआईईईई) 2003 में 7वीं रैंक हासिल की थी। वे दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एनरॉल हो गए।
3. सुशांत ने 11 नेशनल इंजीनियरिंग एक्जाम पास किए, जिनमें इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद भी शामिल है। लेकिन वे बेरी जॉन के थिएटर और शामक डावर की डांस क्लासेज के लिए दिल्ली रुक गए।
4. सुशांत फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी हैं।
5. डावर के छात्र के रूप में सुशांत उस ट्रुप में चुने गए थे, जिसने 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स और 51वें फिल्मफेयर अवार्ड में बैकग्राउंड डांसर के रूप में परफोर्म किया था।
6. सुशांत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ बेरी जॉन के थिएटर और शामक डावर की डांस क्लासेज के लिए दिल्ली का रुख किया।
जब दो साल की थी श्वेता बच्चन, बिग-बी ने साझा किया वर्षों पुराना किस्सा
विंडोज़ का पहला हिंदी उद्यम ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ संसद पुस्तकालय भवन में राज्यसभा के सदस्यों के लिए प्रदर्शित किया जाएगा
होली के रंग में दिखे 'डांस दीवाने' के जज माधुरी, सुनील, मेहमान गोविंदा और पत्नी सुनीता
Daily Horoscope