मुंबई। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिलहाल मालदीव में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। करण के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के सिलसिले में ये यहां आए हुए हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसमें दोनों पानी के ऊपर एक हैमॉक में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करण बिपाशा को प्यार से थामे हुए नजर आ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिपाशा ने कहा, "जहां पानी आसमान संग मिलती है। हैशटैगयूएंडआई हैशटैगमंकीलव।"
इसके बाद बिपाशा ने एक रोमांटिक मैसेज के साथ करण के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "यह साल का मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा दिन है। आई लव यू करण।"
बिपाशा और करण ने अप्रैल, 2016 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'अलोन' में काम किया था।
ये दोनों हाल ही में वेब सीरीज 'डेंजरस' में भी नजर आए, जिसमें सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी हैं। (आईएएनएस)
यूपी में 'अमृतपाल समर्थक' पोस्टर लगाने पर दस नाबालिग समेत 12 हिरासत में
मैं अपने पिता का एक गौरवान्वित बेटा हूं : सुनील शेट्टी
क्या परिणीति और राघव कर रहे हैं डेटिंग? होने वाला है राघव और परिणीति का रोका?
Daily Horoscope