• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

बिपाशा पर लगा धोखा देने का आरोप, इन सबूतों के आधार पर होगा केस दर्ज

बिपाशा बसु को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले यह अच्छे से जानते हैं कि वो इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ लंदन में है। बिपाशा बसु पर आरोप लगा है कि उन्होंने लंदन में होने वाले एक फैशन शो में रैंप पर आने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने अपनी सफाई दी है जबकि आयोजकों का कहना है कि वह फीस लेने के बावजूद रैंप पर नहीं आईं। ब्रिटिश, इंडिया और पाकिस्तानी थीम पर इस शो को डिजायनर लुब्ना और उज्मा रफीक ने आयोजित किया था। बिपाशा इसके ग्रैंड फिनाले की शो स्टॉपर थी, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया और अपने पति करण के साथ लंदन घूमने निकल गईं।

क्या कहते हैं आॅर्गनाइजर्स
शो के ऑर्गनाइजर्स का कहना है कि बिपाशा नखरे दिखा रही थी। उनका यह भी कहना था कि बिपाशा को उन्होंने अलग से होटल में रुकवाया क्योंकि वो अपने पति के साथ रहना चाहती थी। बावजूद इसके बिपाशा ने शो के दौरान अपने रूम से निकलने के लिए मना कर दिया था। ऑर्गनाइजर्स का यह भी कहना है कि बिपाशा के आराम का ध्यान रखते हुए उन्होंने बिपाशा और करण के लिए नया रूम बुक किया और इस दौरान उन्होंने बिपाशा पर लगभग 7800 पाउंड खर्च किए यही नहीं बिपाशा को लंदन पहुंचते ही 2 सिमकार्ड भी दिए गए थे, जिसे उन्होंने 20 लोगों और होटल के स्टाफ के सामने आयोजकों के मुंह पर फेंक दिए थे।



[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

यह भी पढ़े

Web Title-Bipasha Basu called unprofessional for cancelling on fashion show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bipasha basu, karan singh grover, alon movie, bollywood latest news, bollywood gossip, lfw 2017, , bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved