• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा

Bigg Boss 12 ends in a short time, Isha Rikhi expresses disappointment - Bollywood News in Hindi

मुंबई । पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी इन दिनों 'बिग बॉस -20' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का मानना है कि शो के अंदर उन्हें अपनी पर्सनैलिटी दिखाने का ज्यादा समय नहीं मिला। ईशा रिखी ने कहा, "अगर शो में ज्यादा दिन तक रुक पाती तो, मैं दर्शकों को दिखाती कि मैं किन बातों पर रिएक्ट करती हूं लेकिन मेरे अंदर कि ये बातें सामने ही नहीं आईं। घर के सभी सदस्यों के साथ मेरे अच्चे रिश्ते थे। बहुत कम लोग थे जो मुझे पसंद नहीं थे या जिन्हें मैं पसंद नहीं थी। वहां 16 लोग थे, जिनमें से 14 लोग मेरे साथ बहुत अच्छे थे और मैं भी उनके साथ अच्छी थी, लेकिन समय के साथ जब हम एक-दूसरे की कमियां देखने लगते हैं, तब चीजें बदलती हैं और मुझे वो समय ही नहीं मिला और मैं बाहर आ गई।"
अभिनेत्री ने शो से बाहर निकलने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, "मुझे इस बात का दुख रहेगा कि हमारे दर्शक ठीक से मेरी असली पर्सनैलिटी नहीं जान पाए लेकिन मुझे लगता है कि जिन्हें जानना था। उन्हें एक-दो हफ्तों में ही समझ आ गया कि मैं कैसी हूं और शायद ज्यादा दिनों तक रुकती फिर भी वे नहीं जान पातें।" हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी माना कि शो से बाहर वह अपना गेम अच्छा ना खेलने की वजह से हुई हैं।
आईएएनएस ने अभिनेत्री से सवाल किया, "माही ने हाल ही में उस पल के बारे में बात की जब काजी जी आपकी तरफ बढ़े थे। जब आपके आसपास आवाजें तेज हो गई थीं, तब आपने उस पल को कैसे देखा? क्या सच में आपको डर लग रहा था?" उन्होंने कहा, "नहीं, काजी मुझसे बात करने के लिए नहीं आए थे बल्कि उन्हें जो कुछ भी कहना था, वह मेरे पीछे से कह रहे थे।"
माही के बारे में बात करते हुए ईशा रिखी ने कहा, "माही जिस तरह की एक्ट्रेस हैं और जैसा उनका सफर रहा है, मुझे लगता है कि उन्हें दूसरों के पास जाकर बातें कहने की बजाय सीधे मेरे सामने आकर बात करनी चाहिए थी। इसलिए वहां मुझे थोड़ा अच्छा नहीं लगा।"
आईएएनएस ने माही को लेकर एक और सवाल करते हुए कहा, "माही ने ये भी कहा था कि कुछ ड्रामे के लिए लोग आपको दोष दे सकते हैं। क्या आपको उनकी ये बात सही लगी? या आपको लगता है कि आपके एक्स हसबैंड बादशाह के साथ आपका जो अनुभव रहा है, उसने कुछ स्थितियों में आपकी प्रतिक्रिया को प्रभावित किया है?"
ईशा रिखी ने कहा, "मुझे लगता है कि ये माही की अपनी राय थी और उन्होंने एक कहानी बना दी। अगर उन्होंने सच में इस बारे में सोचा होता, तो वो मेरे पीछे दूसरों से बात करने के बजाय सीधे मुझसे बात करतीं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी। मुझे नहीं लगता कि ये इतनी बड़ी बात थी। उन्होंने इसे बड़ा बना दिया, वरना शायद कोई और इसे इस तरह नहीं करता।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bigg Boss 12 ends in a short time, Isha Rikhi expresses disappointment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isha rikhi, bigg boss 12, bigg boss, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved