• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिग बी ने पत्नी जया के साथ उनकी पहली फिल्म 'बंसी बिरजू' को किया याद

Big B recalls Bansi Birju, his first film with wife Jaya - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी अभिनेत्री-राजनेता पत्नी जया बच्चन की पहली फिल्म 'बंसी बिरजू' ने हिंदी सिनेमा में रिलीज के 49 साल पूरे कर लिए हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। सिने आइकन ने शनिवार देर रात फिल्म से एक मोनोक्रोम स्टिल पोस्ट की। तस्वीर में कपल गले मिलते नजर आ रहे हैं। बिग बी ने तस्वीर के कैप्शन के रूप में लिखा, "हमारी पहली फिल्म 'बंसी बिरजू' 1 सितंबर, 1970 को रिलीज हुई थी। यह 49 साल पहले की बात है।" प्रकाश वर्मा द्वारा निर्देशित 'बंसी बिरजू' एक ग्रामीण बिरजू और उसकी प्रेमिका बंसी जो एक सेक्स वर्कर है, उसके बीच की प्रेम कहानी के बारे में है।
'बंसी बिरजू' के बाद, एफटीआईआई स्नातक और प्रसिद्ध पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी की बेटी, जया ने अमिताभ के साथ 'एक नजर' में सह-अभिनय किया था।
अमिताभ और जया ने जून 1973 में शादी कर ली थी। दोनों को फिल्म 'जंजीर' में भी देखा गया था, जो एक बड़ी सफलता थी। उन्हें 'अभिमान', 'चुपके चुपके', 'मिली' और 'शोले' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।
बिग बी और जया के दो बच्चे हैं - अभिनेता अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big B recalls Bansi Birju, his first film with wife Jaya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, jaya bachchan, bansi birju, big b recalls bansi birju, his first film with wife jaya, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved