• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिग बी के ट्विटर पर 2.9 करोड़ फॉलोवर, हैं इन पांच दिग्गजों से आगे

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर फॉलो किए जाने वाले भारत के सबसे बड़े अभिनेता बन गए हैं। उनके ट्विटर फॉलोवरों की संख्या 2.9 करोड़ हो गई है। ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ब्लैक’ और ‘पीकू’ जैसी हिट फिल्में देने वाले 74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में शाहरुख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2 करोड़) से आगे हैं। शनिवार की रात अमिताभ ने ट्वीटकरके अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2.9 करोड़ ट्विटर फॉलोवर। एक ऐसा समय था, जब केवल एक व्यक्ति मेरे ट्वीट को देखा था और आज 2.9 करोड़। यह सब आपकी वजह से हो पाया है।’’
उन्होंने आगे कहा कि उनका अगला लक्ष्य 3 करोड़ ट्विटर फॉलोवर बनाना है।
अमिताभ बच्चन अभी अपनी दो फिल्मों- ‘102 नॉट आउट’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में व्यस्त हैं।
फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में 2 दशकों के बाद अमिताभ अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big B has 29 million Twitter followers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amitabh bachchan, big b has 29 million twitter followers, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved