• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्कूलों में हो खेती की पढ़ाई : भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar feels sustainable farming should be taught at school - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का मानना है कि विद्यालयों में एक विषय के तौर पर दीर्घकालिक कृषि की शिक्षा दी जानी चाहिए। भूमि ने लॉकडाउन के दौरान घर पर अपनी मां के साथ मिलकर एक छोटा किचन गार्डन बनाया है। उनके में यह विचार आया कि बच्चों को भी इसके बारे में बताया जाना चाहिए। भूमि का कहना है कि अगर विद्यालयों में एक विषय के तौर पर इसके बारे में बताया जाने लगे तो भविष्य की पीढ़ियां वास्तव में इसका अभ्यास कर फल व सब्जियां उगा सकेंगे। अपने निजी अनुभव पर बात करते हुए भूमि कहती हैं, "आज मुझे लगता है कि काश! मैंने स्कूल में खेती और फसल उगाने के बारे में और भी कुछ सीखा होता। हमें इस बात की समझ ही नहीं है कि पेड़-पौधों की देखभाल कैसे करनी चाहिए, खाद्य पदार्थो को किस तरह से उगाया जाना चाहिए, पोधरोपण कैसे करनी चाहिए। काफी कुछ पढ़ने व जानकारी हासिल करने के बाद तो मुझे इसके बारे में थोड़ा-बहुत जानने को मिला।" भूमि का मानना है कि सिर्फ देश के किसानों को ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक खेती के बारे में हर किसी को जानकारी मिलनी चाहिए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhumi Pednekar feels sustainable farming should be taught at school
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhumi pednekar, farming school, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved