• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राजस्थान हाईकोर्ट ने दंबग खान को दी राहत...

बॉलीवुड के दंबग खान ऐसे स्टार है,जिनका विवादों से नाता जुड़ा ही रहता है। जैसा कि आप लोगों को पता होगा कि कुछ दिनों में सलमान और शिल्पा शेट्टी के ऊपर वाल्मीकि समाज के लोगों ने टीवी पर भंगी शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन इस मामले में सलमान को कोर्ट से राहत मिल गई हैं। बता दें कि इसकी छानबीन के मामले को कोर्ट ने रोक दिया है और सलमान पर लगे आरोप को खारिज कर दिया है। वहीं सलमान खान और शिल्पा शेट्टी दोनों इस मामले में शामिल थे। वाल्मीकि समाज के लोगों में काफी ज्य़ादा आक्रोश था और फिल्म टाइगर जिंदा है कि रिलीज के वक्त उन लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए थिएटर्स में तोड़फोड़ भी की थी और सलमान खान पुतला भी जलाया था। आपको बता दें कि सलमान खान के खिलाफ जोधपुर में 42 वर्षीय नरेंद्र कंदारा ने एफआइआर दर्ज कराई थी। कोर्ट इस बात को खारिज करते हुए कहा है कि सलमान खान ने किसी कम्युनिटी के लिए इस बात का प्रयोग नहीं किया था बल्कि उन्होने खुद की डांसिंग स्किल को लेकर अपने ऊपर ही कमेंट किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bhangi comment case rajasthan high court stays investigati on against salman khan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhangi comment case, rajasthan high court, stays investigati on against salman khan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved